MP GK Question Answer In Hindi for All MP Jobs Set 3
प्रश्न -: मध्य प्रदेश की सबसे कम सीमा किस प्रदेश से लगती है ?
उत्तर -: गुजरात
प्रश्न -: माखनलाल चतुर्वेदी जी का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?
उत्तर -: होशंगाबाद
प्रश्न -: डचेस फॉल जल प्रपात कहां स्थित है ?
उत्तर -: पचमढ़ी
प्रश्न -: राणा प्रताप सागर किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: चंबल नदी
प्रश्न -: ग्रेटर गंगऊ परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: केन नदी
प्रश्न -: कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है ?
उत्तर -: 14 जिले
प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस किले को भारत का जिब्राल्टर कहा जाता है ?
उत्तर -: ग्वालियर के किले को
प्रश्न -: मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तर की है ?
उत्तर -: तीन स्तरीय
प्रश्न -: मध्य प्रदेश की संगीत राजधानी किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: मैहर
प्रश्न -: विश्व विरासत स्थल खजुराहो के मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ?
उत्तर -: छतरपुर
प्रश्न -: जोगेश्वरी देवी का मेला मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?
उत्तर -: चंदेरी
प्रश्न -: तानसेन का देहांत कहां हुआ था ?
उत्तर -: तानसेन का देहांत आगरा में हुआ।
प्रश्न -: तानसेन का मकबरा कहां स्थित है ?
उत्तर -: तानसेन की इच्छा अनुसार इन का मकबरा सूफी संत मोहम्मद गौस की ग्वालियर स्थित समाधि के बगल में बनाया गया।
प्रश्न -: सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर -: सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का जन्म त्रिपुरा में 1881 में हुआ था। इन्होंने सरोद वादन की आरंभिक शिक्षा उस्ताद अली अहमद खान तथा उस्ताद वजीर से प्राप्त की।
प्रश्न -: भरथरी क्या है ?
उत्तर -: “भरथरी” नाथपंथ के लोगों द्वारा गाए जाने वाला गीत है। यह मालवा अंचल में प्रचलित है।
प्रश्न -: बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आल्हा गायन में किसकी वीरता का वर्णन है ?
उत्तर -: बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आल्हा गायन में आल्हा एवं ऊदल की वीरता का वर्णन किया जाता है।
प्रश्न -: कवि गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर -: छायावादी कवि गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सन 1917 में हुआ था।
रचनाएं – चांद का मुंह टेढ़ा है, एक साहित्यिक डायरी, कामायनी एक पुनर्विचार आदि ।
प्रश्न -: व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म स्थान कहां स्थित है ?
उत्तर -: हरिशंकर परसाई का जन्म मध्य प्रदेश के इटारसी के नजदीक स्थित जमानी नामक गांव में हुआ था।
रचनाएं – बोलती रेखाएं, एक लड़की पांच दीवाने, तट की खोज, ज्वाला और बल, निठल्ले की डायरी आदि।
प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र कहां स्थापित किया गया है ?
उत्तर -: जबलपुर
प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?
उत्तर -: जबलपुर